मुरादाबाद, जून 18 -- हिंदू कॉलेज के बीए चतुर्थ और छठे सेमेस्टर, सत्र 2025-26 के हिंदी विषय की मौखिक परीक्षा 20 जून और 22 जून को प्रातः सात बजे से शुरू होगी। 20 जून को बीए चतुर्थ सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय बैच और छठे सेमेस्टर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय बैच की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं 22 जून को बीए चतुर्थ सेमेस्टर के चतुर्थ बैच और छठे सेमेस्टर के चतुर्थ एवं पंचम बैच की मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और परियोजना कार्य के साथ मौखिक परीक्षा में आना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...