मुरादाबाद, मार्च 10 -- होली के दिन चार मार्च को अराजक तत्वों ने हिंदू कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की थी। रंग खेलने के दौरान कॉलेज के 19 सीसीटीवी कैमरे पत्थर मारकर तोड़ दिए। इसके अलावा वायर भी खींच दिए। इस मामले में कॉलेज की ओर से बुध बाजार चौकी में तहरीर दी गई है, हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। हिंदू कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के अलावा कमरों के दरवाजों पर भी ईंट के साथ जमकर लात मारी थीं। होली के दिन कॉलेज के मेन गेट से लेकर गणित विभाग और अंग्रेजी विभाग की दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कुछ युवकों ने तोड़ दिया। पूरे कॉलेज में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने बताया कि अराजकतत्वों ने कॉलेज में 19 सीसीटीवी कैमरे तोड़े हैं। इस मामले में बुध बाजार चौकी में तहरीर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.