नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। डीयू के हिंदू कॉलेज की स्टाफ एसोसिएशन ने कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंजु श्रीवास्तव के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। एसोसिएशन ने स्नातक दाखिले में ईसीए (एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) और स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुछ पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीमा से अधिक सीटों के आवंटन और दाखिले पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। स्टाफ एसोसिएशन की 18 अगस्त को हुई आपात बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि डीयू ने इन सीटों के अधिक आवंटन को अनजाने में हुई गलती माना है। इसके बावजूद कॉलेज की वैधानिक संस्थाओं की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद भी दाखिले पूरे किए गए। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने कॉलेज की वैधानिक संस्थाओं को गुमराह और दबाव में लेकर प्रक्रिया पूरी कराई तथ...