नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज ने अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को 127वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और बौद्धिक परंपरा में हिंदू कॉलेज की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब हिंदू कॉलेज की स्थापना हुई थी, तब भारत के सामने सबसे मूल प्रश्न था, 'क्या भारत स्वतंत्र हो सकता है?' और हिंदू कॉलेज ने इस प्रश्न का उत्तर केवल विचारों में नहीं, बल्कि कर्म और संघर्ष के माध्यम से दिया। उन्होंने कॉलेज की उस सक्रिय भूमिका को स्मरण किया जो उसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निभाई। डॉ. अजय कुमार ने छात्रों और शिक्षकों से कर्तव्यबोध...