मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। एनसीसी बरेली ग्रुप के अंतर्गत 24 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट सतेंद्र सिंह एवं अंडर ऑफिसर किशन वर्मा ने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के भारत के सबसे कठिन बेस कैंप ट्रैक को पार कर दिया। माउंट रेनोक (लगभग 16,500 फीट ऊंचाई) पर आरोहण कर मुरादाबाद और बरेली ग्रुप का नाम रोशन किया। 24 नवंबर से एक दिसंबर तक कैडेट्स को बेसिक माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें रॉक क्लाइंबिंग, रोप टेक्निक, रैपलिंग, स्नो क्राफ्ट एवं पेंडम (पेंडुलम) टेस्ट शामिल था। इसे दोनों ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। दोनों कैडेट्स इससे पूर्व बीएमसी अल्फा ग्रेड से उत्तीर्ण कर चुके थे। एनसीसी बरेली ग्रुप से इस विशेष शिविर के लिए उनका चयन किया गया था। एक दिसंबर को 25 किलोग्राम से अधिक वजन वाले रक्सैक के साथ ट्रैक की शुरुआत की गई। छह दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.