हिंदू और मुस्लिम समाज को मिलकर हम बनाना होगा : आबिद
बदायूं, सितम्बर 8 -- पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा, देश, प्रदेश व जिले में दलित समाज व मुस्लिम समाज की हालत एक जैसी है। जिले में 20 फीसदी दलित व लगभग 20 फीसदी मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी है। इस तरह 40 फीसदी दलित व मुस्लिम समाज का शोषण हो रहा है। दोनों समाज की अनदेखी की जा रही है। अब समय आ गया है, दलित समाज को जागरूक होना होगा। सत्ता की पार्टी दलित समाज से हमदर्दी का दिखावा करती है। दिल से दलित समाज की तरक्की के लिए कोई ठीक कदम नहीं उठाती हैं। देश की तरक्की के लिए हिंदू और मुसलमान को मिलकर हम बनाना होगा। पूर्व मंत्री आबिद रजा अखिलेश यादव के निर्देश पर शेखूपुर विधानसभा व बदायूं शहर के दलित समाज का एक लॉन में आयोजित सम्मेलन को संबोधिति कर रहे थे। सम्मेलन में जाटव, वाल्मीकि, गाडगे समाज के लोगों के साथ दलित समाज के नेताओं ने भागीदारी की। सम्मेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.