गंगापार, जनवरी 19 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पियरी उर्फ बिजलीपुर स्थित शिवरतन का पूरा में बने शनिदेव धाम में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. तोगड़िया द्वारा बाबा खाटू श्याम, पारिजात वृक्ष के दर्शन एवं न्याय के देवता शनिदेव महाराज को सरसों के तेल से तथा भगवान शिव का दूध से अभिषेक कर की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और ॐ के जाप के साथ कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी एवं संरक्षक प्रदीप केसरवानी सहित पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर डॉ. तोगड़िया का भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने "हिन्दू बंटेगा तो कटेगा" और "तीन बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.