बिजनौर, जुलाई 13 -- चांदपुर में स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को विद्यालय सभागार में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित कक्षा 9 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पुस्तकों से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. कोंपल रस्तोगी के निर्देशन में आयोजित मेले में के.के. बुक डिपो और गोयल बुक डिपो ने पुस्तकें प्रदर्शित कीं। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने छात्रों से निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के बजाय एनसीईआरटी पुस्तकों से अध्ययन करने का आह्वान किया।डॉ. गोपाल रस्तोगी ने इन पुस्तकों की कम कीमत, प्रमाणिक तथ्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिक...