हिंदूवादी संगठन की आड़ में युवक से उगाही, छह पर मुकदमा
सहारनपुर, जून 17 -- तीतरों। थाना क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन की आड़ में युवक को बदनाम करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उगाही करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला आम के बाग में काम कर रही एक महिला को लेकर युवक पर दबाव बनाने और रुपये वसूलने से जुड़ा बताया गया है। मोहल्ला अफगनान कलां निवासी पीड़ित माजिद पुत्र जुबैर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा सद्दू उर्फ बाजिल पुत्र फाजिल ग्राम आसफगढ़ स्थित आम के बाग में था। करीब दो सप्ताह पहले 5-6 युवक बाइक से वहां पहुंचे और बाग में काम कर रही महिला के पास ले जाकर उसकी जबरन वीडियो बना ली। पीड़ित के अनुसार इनमें विशाल और दीपक शामिल थे, जो खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बताते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने, दुष्कर्म के मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.