हिंदूवादी महिला नेता से अभद्रता, पांच घंटे तक थाने में बैठाया
हाथरस, जून 7 -- हाथरस। भारत हिंदू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष ने कोतवाली सासनी में तैनात एक दरोगा व कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी मुकदमे के उन्हें पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।सीओ सिटी हिमाशु माथुर को दिए प्रार्थना पत्र में जिला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मीरा रौठौर ने आरोप लगाया है कि वह एक लापता लड़की के संबंध में जानकारी करने लिए अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को कोतवाली सासनी पहुंचीं थीं। उन्होंने ड्यूटी पर थाने के अंदर बैठे दरोगा से जानकारी करना चाहा तो उनके साथ बैठे अन्य दरोगा व स्टाफ ने उनके साथ गालीगलौज व अभद्रता की। वह उन्हें धमकाते हुए थाने के अंदर ले गए और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.