हिंदूवादी महिला नेता की हत्या का टास्क; आजमगढ़ से ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, पाकिस्तान से जुड़े तार
हिन्दुस्तान टीम, जून 2 -- आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी शहजाद भट्टी और आईएसआई के लिए काम कर रहा एक और माड्यूल पकड़ा है। इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में आकर देश विरोधी षड्यंत्रों में शामिल संदिग्ध आतंकी आजमगढ़ निवासी मो. शेख को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार शहजाद भट्टी ने आरोपी शेख को एक अन्य राज्य की हिंदूवादी महिला नेता की हत्या का टास्क सौंपा था। एटीएस ने आजमगढ़ से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नाइन एमएम पिस्टल, चार कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया है। उसके संपर्क में रहे अन्य युवकों को लेकर भी छानबीन की जा रही है।मो. शेख के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं एटीएस आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जल्द कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी ताकि उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों तक पहुंचा जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.