रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा है कि हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को प्रशासन जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विगत दो दिन पहले उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का एक नोटिस डेली मार्केट थाना की ओर से दिया गया। नोटिस का जीआर नंबर गलत था और उस केस को न्यायालय में बंद हुए दो महीना हो चुका है। प्रशासन गलत नोटिस देकर उन्हें परेशान कर रहा है। प्रशासन ऐसे कुकृत्यों से बाज आए अन्यथा समाज के लोग आंदोलन करने की राह पर अग्रसर होंगे। उन्होंने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि जब केस भैरव सिंह पर है ही नहीं तो फिर उन्हें नोटिस क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन के रवैया पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पूर्व में भी भैरव सिंह के ऊपर प्रशासन ने एक पक्षीय कार्रवाई की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.