नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में करीब 50-60 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 5,000 करोड़ रुपये) का पूंजीगत निवेश करेगी। इस निवेश का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पहले से चल रही परियोजनाओं पर खर्च होगा, जबकि 20 प्रतिशत राशि नई परियोजनाओं के लिए रखी गई है। समूह की कुल परियोजना क्षमता 10 लाख टन है, जिसमें से 2.5 लाख टन क्षमता को पहले ही 12,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मंजूरी मिल चुकी है। इनमें खनन और खनिजीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...