हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । हिंदुस्तान परिवार के मीडिया मार्केटिंग डिप्टी मैनेजर चंदन श्रीवास्तव के पिता शंभू दयाल श्रीवास्तव का रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। छाती में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित नारायण हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान 21 मार्च की रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से रांची होते हुए हजारीबाग लाया गया। कुम्हारटोली स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र कुंदन श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी। स्व. शंभू दयाल श्रीवास्तव सिंचाई विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्...