लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। प्राइमरी स्कूलों में प्रीपेड मीटर लगाए जाने और बिल भुगतान की जिम्मेदारी तय न होने के कारण बिजली काटे जाने का मामला तूल पकड़ गया। शिक्षकों पर बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और खबर का असर तत्काल देखने को मिला ,लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन यानी लेसा ने प्राइमरी स्कूलों में बिल जमा न होने पर की जा रही बिजली कटौती पर फौरन रोक लगा दी। हिन्दुस्तान के रविवार के अंक में स्कूलों में लगा दिए प्रीपेड मीटर, बिल कौन देगा पता नहीं शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया गया था कि प्राइमरी स्कूलों में प्रीपेड मीटर तो लगा दिए गए लेकिन बिजली बिल के भुगतान की जिम्मेदारी किसकी होगी यह स्पष्ट नहीं था। इस कारण कई ...