इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- फोटो-5 कट को बंद करवाते सीओ आयुषी सिंह और इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान। जसवंतनगर, संवाददाता। हाईवे के अति संवेदनशील दुर्घटनाग्रस्त कट को आखिरकार बंद कर दिया गया है। सराय भूपत क्रॉसिंग के पास बने इस कट पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं ने प्रशासन को कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को एनएचएआई और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कट को कंक्रीट बैरियर लगाकर स्थायी रूप से बंद करवाया। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने बताया कि सराय भूपत क्रॉसिंग के समीप यह कट हाईवे का सबसे अधिक हादसाग्रस्त हिस्सा बन गया था। हाईवे अथॉरिटी के नियमों के अनुसार जिला प्रशासन ने इसे 'प्राथमिकता' पर लेते हुए बंद करने का आदेश जारी किया था। सुनीत चौहान ने बताया कि अब छोटे वाहनों को लगभग 500 मीटर आगे सर्विस रोड के किनारे से होकर ओवरब्रिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.