मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान अखबार के कर्मचारियों के लिए गुरुवार को कार्यालय परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप क्योर पैथोलॉजी के निदेशक ललित कुमार के सहयोग से लगाया गया। कैंप में 50 से अधिक कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में मौजूद डॉ. रागिनी द्विवेदी ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिये। उन्होंने नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। क्योर पैथोलॉजी द्वारा किए गए इस प्रयास को सभी ने सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.