सीवान, अगस्त 13 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। बसंतपुर मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को हिंदुस्तान ओलिंपियाड में भाग लेने के लिए उत्साहपूर्वक फॉर्म भरे। फॉर्म भरने के दौरान छात्राओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराया और अपनी प्रतिभा को परखने के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छा जताई। विद्यालय परिसर में फॉर्म भरने के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को ओलिंपियाड के उद्देश्य और प्रतियोगिता के महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रधानाध्यापक मनीष मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलना जरूरी है। उन...