हिंदुस्तान ओलिंपियाड : कस्तूरबा की छात्रा सानिया खातून एवं सोनी कुमारी ने लहराया परचम
गोड्डा, अगस्त 13 -- स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय बाजितपुर की छात्रा सानिया खातून एवं सोनी कुमारी ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिससे विद्यालय परिवार सहित अभिभावक गर्व से फूले नहीं समा रहे।
विद्यालय का गर्व इसके बेहतर प्रदर्शन के कारण इन्हें योग्यता प्रमाण पत्र सहित Rs.3100 का चेक हिंदुस्तान परिवार की ओर से दिया गया। जिसे बुधवार को विद्यालय की वार्डन अनिता कुशवाहा के समक्ष प्रदान किया। 11वीं की छात्रा सानिया खातून एवं 12वीं की छात्रा सोनी कुमारी की इस सफलता से संबंधित अभिभावक एवं विद्यालय परिवार गदगद है। दोनों की सफलता को उद्धृत करते हुए विद्यालय की वार्डन अनीता कुशवाहा ने अन्य बच्चियों को भी इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने को प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.