हिंदुस्तान ओलंपियाड से मानसिक विकास
सीवान, सितम्बर 8 -- हसनपुरा। प्रखंड के हसनपुरा इजी वे पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूली बच्चों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड का फार्म भरने में उत्साह दिखाया। फॉर्म भरने के दौरान विद्यालय के वर्ग एक से आठ वर्ग तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक समेत अन्य लोगों ने बच्चों को फार्म भरने में सहयोग किया। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षको में राधा कुमारी, साब्या खातून, सैयद आसिफ अली सहित छात्र छात्राओं में मोहम्मद आदिल, विराट कुमार, शेख बेलाल, जिशान अली, प्रियांशु कुमारी, इमरान अली, फातमा सिद्दीकी, आदित्य कुमार, आबिया अहसन, फ़िजा परवीन आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.