सीवान, मई 16 -- सीवान, एसं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में डैफोडिल्स स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया, जिसमें लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता में सम्मान निदेशक आलोक वर्मा व प्राचार्या शिखा वर्मा ने गुरुवार को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रतिभा और क्षमताओं का आकलन विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें अपनी क्षमताओं का आकलन करने का अवसर मिलता...