बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। स्थानीय जीआईसी ऑडिटोरियम में रविवार को बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव मयुख 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालाजी का बचपन, टाइम्स पब्लिक स्कूल एवं बालाजी किड्स की तीनों शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जतिन वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि हिमांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बालाजी का बचपन की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता कौर एवं टाइम्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नाजिया फातिमा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं बालाजी किड्स की प्रधानाचार्या श्रीमती निखत परवीन और उपप्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना कौर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे भेंट किए।निदेशक अंकुर माथुर ने बताया कि बालाजी संस्थान...