हिंदुस्तान ओलंपियाड का प्रमाण पत्र पाकर खिले छात्रों के चेहरे
सीवान, अगस्त 1 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के गोपालपुर स्थित एसजीएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'हिंदुस्तान ओलंपियाड' परीक्षा में शामिल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अपना-अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एके सिंह तथा प्रिंसिपल कोचोमन ओएस ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास और बौद्धिक क्षमता को निखारने में बेहद सहायक साबित होती हैं। इससे छात्रों का आत्मबल बढ़ता है और उन्हें भविष्य में आने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार मिलता है। यह भी पढ़ें- Siwan News एसजीएस पब्लिक स्कूल में हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.