हिंदुस्तान ओलंपियाड का चेक पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
बलरामपुर, जुलाई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जीसस मैरी स्कूल एंड कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में चेक, प्रशस्ति पत्र और सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य क्रेग बटरफील्ड ने हिंदुस्तान संस्थान की ओर से प्राप्त चेक एवं प्रमाण पत्र मेधावियों को वितरित करते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मजबूत आधार प्रदान करती हैं। विद्यालय समन्वयक मोहम्मद हाशिम खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय के 200 से अधिक छात्र हिंदुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग करते हैं। वर्ष 2025 की परीक्षा में जिले में प्राथमिक एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.