हिंदुस्तान असर: उदालखाम गाँव मे दो नलकूप, एक सोलर की हुई मरम्मत्ति
सराईकेला, मई 7 -- सरायकेला । हिंदुस्तान में खबर छपने के बाद उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के आदेश पर पेयजल विभाग के अभियंता पी गुप्ता ने खरसावां प्रखण्ड अंतर्गत आमदा पंचायत के उदालखाम गाँव पहुंचकर पेयजल की समस्या को बारीकी से देखा। हालात को देखते हुए अभियंता श्री गुप्ता ने त्वरित करवाई करते हुए दो नलकूप एंव एक सोलर टंकी का मरम्मत्ति कार्य कराया । ग्रामीणों को पेयजल से राहत मिला। हालांकि गाँव मे अभी भी तीन सरकारी नलकूप एवं 2 कुआँ ख़राब पडा हुआ है। कुआँ का पानी सुख गया है। ग्रामीणों ने जिला के उपायुक्त का आभार जताते हुए धन्यबाद दिया है। समाजसेवी मनसा महतो ने विभाग के कर्मचारियों को प्रचंड धुप में भी हर संभव साथ दिया। बिदित हो की गत दिनों उदालखाम गाँव में पेयजल की समस्या का समाचार हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से छपी थी। इसके बाद पेयजल बिभाग नेआन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.