लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अशोक धाम मंदिर के आसपास लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन और बड़ी संख्या में मजदूरों की मदद से युद्ध स्तर पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे दर्जनों दुकानों और मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के क्रम में नगर परिषद की टीम ने सड़कों पर बनाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, तख्त, शेड और अन्य अवैध कब्जों को तोड़कर हटाया। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाकर सड़क को चौड़ा किया गया, ताकि अशोक धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.