जहानाबाद, मार्च 29 -- अरवल, निज संवाददाता। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत आजाद नगर महादलित टोला में की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला प्रभारी पंपी शर्मा ने किया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महादलित बस्ती में सैकड़ो पुरुष एवं महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव पंपी शर्मा ने कहा कि जिले से 10 हजार पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी पंचायत में कैंप करें। पार्टी के संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन के सपनों को...