रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को 100 वर्ष की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यात्रा के विषय पर जेसीज पब्लिक स्कूल सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हिंदुत्व भारत की पहचान है। यह केवल धार्मिक पहचान नहीं भौतिक पहचान भी है। संघ ने हिंदुत्व ही भारत की पहचान के मंत्र को आधार मानकर ही संघ को आगे बढ़ाया है। यही संघ की 100 वर्षों की यात्रा का स्रोत है। होसबोले ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए बहुत से क्रांतिकारियों का सहयोग भी किया। उनके मन में यह विचार हमेशा चलता रहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है और हमेशा से ही भौतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति करता रहा है। उन्होंने कहा कि एक कालखंड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.