सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आरएसएस के स्थापना शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिले भर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के पंचवटी बस्ती द्वारा महादेव विवाह भवन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उदघाटन गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी डॉ अरुण कुमार उर्फ पप्पू जायसवाल, आरएसएस के प्रान्त सह प्रचारक प्रगीरजी और महर्षि मेंहीं आश्रम सिमराहा के बाबा देवव्रत, विभाग प्रचारक सुमित, सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ताओं ने दशकों तक परिश्रम किया है। उन्होंने जोर दिया कि वर्षों की कठिन साधना और तपस्या के बाद आज देश अपने गौरवशाली अतीत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.