मुरादाबाद, मार्च 28 -- हिंदू युवा वाहिनी ने मालवीय नगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आरंभ मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और वाहिनी की नीतियों से जन जन को अवगत कराने का संकल्प लिया। इसके बाद मंदिर में महाआरती की गई। वाहिनी के अध्यक्ष संस्कार कत्याल ने कहा संगठन हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक समरसता को समर्पित है और रहेगा। इंद्रजीत गुलाटी, पार्षद देशरत्न कत्याल, वंश माथुर, नरेंद्र कपूर, दिव्य ठाकुर, चंचल कुमार, रत्नाकर मेहता,सचिन नारंग, होरीलाल भटनागर, पराग गुप्ता, रतन भाटिया, अभिषेक खन्ना, दलजीत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...