रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), रांची महानगर द्वारा रविवार को शहर के एक होटल में प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीश सिंह ने प्राचीन भारत की ऋषि परंपरा और सनातन संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में अंबरीश सिंह ने कहा कि सनातन की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में हिंदुत्व का बोध होना अनिवार्य है। उन्होंने धर्म और समाज की रक्षा हेतु सर्वस्व समर्पण की सनातन शृंखला का स्मरण कराते हुए कहा, हमारे पूर्वज हिंदू मान-बिंदुओं की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। वे यह जानते हुए भी कि तोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.