पलामू, अप्रैल 7 -- हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड परिसर के पास मैदान में सोमवार की रात में रामनवमी महोत्सव की सफलता की खुशी में हिंदुत्व एकता मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने पूरी रात अपनी गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन किया। समिति के अध्यक्ष राजन सिंह ने रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन में सक्रिय रहे समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया। राजन सिंह ने कहा कि पिपरा में रामनवमी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। समिति के सदस्यों सहित पिपरा प्रखंड के निवासियों का भी काफी सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विकास तिवारी, प्रिंस प्रताप सिंह, सुनिल सिंह, रजनीश सिंह, सागर सिंह, गौतम राज, विकास यादव, अंशू मिश्रा, लालबहादुर सिंह, सौरव सिंह, रंजीत गुप्ता आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.