नई दिल्ली, मई 9 -- बंगाल में कभी ममता बनर्जी के करीबी और टीएमसी का बड़ा चेहरा रहे शुभेंदु अधिकारी बीजेपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर अपनी मुख्यमंत्री की सीट पक्की कर ली थी। बंगाल में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें हासिल की है। एक सीट पर चुनाव 21 मई को होना है। जानकाररों का कहना है कि चुनाव में उनकी सफलता, जमीन पर प्रभाव, टीएमसी में अंदरखाने तक जानकारी और हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर होने के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा रही है।दो बार ममता बनर्जी की दो मात शुभेंदु अधिकारी ने एक बार नहीं दो बार ममता बनर्जी को उन्हीं के सियासी गढ़ में मात दे चुके हैं। किसी मुख्यमंत्री को उसकी ही सीट पर हरा देना आसान बात तो नहीं होती। हालांकि शुभेंदु अधिकारी ने ऐसा कर दिखाया और फिर बेजीपी न...