नई दिल्ली, जुलाई 6 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच केजरीवाल ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स हनुमान की वेशभूषा में भाजपा का झंडा लेकर नाचता नजर आ रहा है। केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इसके लिए पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा 'जितना नुकसान और अपमान आप लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया। जितना आप लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा। हिंदू धर्म पर आप लोग कलंक हैं। ये वीडियो देखिए। ये क्या कर रहे हैं आप। शर्म आती है आपको? माफी मांगिए पूरे हिंदू समाज से।' यह भी पढ़ें- राम मंदिर...