हिंदुओं पर अत्याचार, मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे; शेख हसीना ने बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बांग्लादेश से निष्कासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के बीच बढ़ती असुरक्षा की भावना को लेकर गहरी चिंता जताई। शेख हसीना ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में उनके निष्कासन के बाद से अल्पसंख्यक समुदायों, मंदिरों और घरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। आवामी लीग की अध्यक्ष भी रह चुकी हसीना ने शारदीय दुर्गोत्सव पर अपने संदेश में कहा कि इस साल का दुर्गा पूजा समारोह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच हो रहा है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने हत्या की घटनाओं, प्रतिमाओं को नष्ट करने, मंदिरों और घरों पर हमले, संपत्ति जब्ती, फटकार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और धमकियों वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बातें कहीं।दुख और पीड़ा शेख हसीना ने कहा कि मुझे यह बड़े दुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.