रांची, मार्च 22 -- कांके,प्रतिनिधि। कांके चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने रविवार को रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विवेक प्रताप सिंह ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, हम सभी हिंदू सहोदर भाई हैं, इसलिए हिंदुओं को षड्यंत्र के तहत जातियों में बांटना बंद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गिरजा शंकर पांडे सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता और राम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम आदर्श पुरुष हैं और उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए और केवट निषाद राज को गले लगाया। कार्यक्रम को संबोधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.