हिंदुओं की एकजुटता से ही बचेगा देश : प्रवीण तोगड़िया
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- शुक्रवार को खतौली के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब तक हिन्दू एकजुट नहीं होगा तब तक देश में अराजकता फैलाने वाले अपने मकसद में कामयाब होते रहेंगे। हिंदुओं की एकजुटता को लेकर चलाए गए वीर हिन्दू, विजेता हिन्दू अभियान को लेकर लगाए शिविर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बुढ़ाना रोड स्थित जवाहर लाल स्मृति इंटर कॉलेज में दो जून से चल रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के शिविर में शुक्रवार को प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा गाजियाबाद में एक हिन्दू परिवार के युवक की सरेआम गला काटकर हत्या कर दी जाती है। दिल्ली में भी इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा कौन कर रहा है, यह देश व प्रदेश की सरकार भी जानती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.