सोनभद्र, जनवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के शिव मंदिर, में विराट हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदुओं की एकजुटता से ही देश सुरक्षित रह सकता है । हिन्दुओं को सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ विजयलक्ष्मी ने हिंदुओं के धर्म ग्रंथ गीता, रामायण ,वेद, पुराणों की महत्ता पर प्रकाश डाला। सकल हिंदू परिवार अनपरा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी के सी जैन ने करते हुए कहा कि हिंदू संस्कृति सनातन धर्म पर आधारित है जो विविधता,सहिष्णुता और आध्यात्मिक स्वतन्त्रता का पर्याय है लेकिन एकजुटता की कमी ने इसे हमेशा क्षीण किया है। इस अवसर पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.