हिंदी स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने समझा लघु शोध की प्रक्रिया व महत्व
पलामू, जुलाई 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय(एनपीयू) के प्रीमियर संस्थान गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज और एनपीयू हिंदी स्नातकोत्तर विभाग के तत्वावधान में हिंदी स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए लघु शोध : प्रक्रिया एवं प्रणाली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध की मूलभूत अवधारणाओं, शोध प्रक्रिया, शोध पद्धति तथा शोध प्रबंध लेखन की वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित विधियों से अवगत कराना था। हिंदी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह ने शोध विषय के चयन, अध्ययन की प्रासंगिकता, शोध के उद्देश्य तथा साहित्य समीक्षा के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी गुणवत्तापूर्ण शोध की आधारशिला सुदृढ़ साहित्य समीक्षा होती है जिससे शोध की दिशा और विश्वसनीयता दोनों सुनिश्चित होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.