प्रयागराज, सितम्बर 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। हिंदी संसार शिक्षण संस्था के सलोरी स्थित सभागार में गुरुवार को 'हम हिंदी है' नामक हिंदी सारस्वत शिखर समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में आकाशवाणी की सहायक निदेशक (कार्यक्रम) नेहा गुप्ता को हिंदी वागीश्वरी शिखर सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र को हिंदी संपादन कौशल शिखर सम्मान, दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक (कार्यक्रम) डॉ. लोकेश कुमार शुक्ल को हिंदी वागर्थ, साहित्यकार श्रीप्रकाश मिश्र को साहित्य वैभव, प्रो. सरोज सिंह को शिक्षण व डॉ. अशोक स्वामी को सारस्वत शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पांडे ने की। संचालन विजय यादव व वैष्णवी मिश्रा ने किया। समारोह में प्रभाकर पांडे, पंकज मिश्र, ब्रजकिशोर, महेंद्र स्वामी, अमित, दुर्गेश, लक्ष्य, कविता, रजनीश,...