हिंदी सुलेख में दुर्गेश और अंग्रेजी में कृष्ण रहे अव्वल
रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश, संवाददाता। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें शारीरिक सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के जरिए छात्रों का विकास किया जा रहा है। पहले दिन हुई हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में दुर्गेश कोठियाल और अंग्रेजी सुलेख में कृष्ण व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिविर का उद्देश्य सोमवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी व प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने किया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अवकाश का सदुपयोग करते हुए उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना, छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान बढ़ाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.