मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय और नोबाफ्लिक्स कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हिंदी साहित्य में रोजगार की संभावना विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने की। प्राचार्या ने हिंदी विषय को रोजगारोन्मुखी तथा संभावनापरक विषय के रूप में बताया। कार्यक्रम हायरिंग मैनेजर आयुष सांक्रित के संचालन में हुआ। कंपनी की ओर से प्रशिक्षक रवि नीरज ने छात्राओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार संबंधी जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर राय, डॉ. अशोक निगम, डॉ. अभय, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. कंचन, डॉ. धनंजय, डॉ. नीलेश, डॉ. शबीना, डॉ. पूजा शेखर सहित सभ...