मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के हिंदी विभाग में बुधवार को लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के तहत हिंदी साहित्य पर महात्मा गांधी के प्रभाव विषय पर व्याख्यान हुआ। विशेषज्ञ वक्ता एलएस कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार झा ने कहा कि हिंदी साहित्य में गांधी जी का प्रभाव छायावाद से लेकर समकालीन रचनाओं तक में विद्यमान है। छायावादी रचनाकारों प्रेमचंद, रेणु, अज्ञेय, मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, सर्वेश्वरदयाल सक्सेना आदि की रचनाओं पर गांधी जी का व्यापक प्रभाव है।अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने की। उन्होंने प्रेमचंद की रचनाओं पर महात्मा गांधी के प्रभाव का उदाहरण देते हुए वर्तमान समय में उनकी प्रासांगिकता पर विचार रखा। स्वागत भाषण, विषय प्रवर्तन और अतिथियों का सम्मान कॉलेज की हिंदी...