शामली, जून 24 -- शामली। हिंदी साहित्य भारती शाखा शामली के तत्वावधान में ताजपुर सिंभालखा स्थित मुखिया भवन में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पंजाबी कुरुक्षेत्र ने की, जबकि संचालन कवि प्रदीप मायूस ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा बिरला कुरुक्षेत्र रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि प्रदीप मायूस ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई दुखद अग्निकांड की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मार्मिक कविता प्रस्तुत की। नवोदित कवि श्रीकांत शर्मा ने सामाजिक विसंगतियों पर आधारित रचना सुनाई। हास्य कवि सुनील अरोरा टम्मी और अनिल पोपट कामचोर ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। युव...