प्रयागराज, जनवरी 23 -- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र झूंसी प्रयागराज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन मातृभूमि को समर्पित था। आजाद हिंद फौज के माध्यम से उन्होंने देश की आजादी में जो अविस्मरणीय योगदान दिया, उससे आज के युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो' का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन फिल्म अध्ययन विभाग के प्रभारी डॉ. यशार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.