बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं जिले में केंद्रों पर गाइड लाइन के अनुसार चल रही हैं। सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के मुख्य विषय हिंदी और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। जिले में सीबीएसई की परीक्षाओं को कराने के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं और इन पर 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी कोर्स-ए और कोर्स-बी का पेपर हुआ। हिंदी कोर्स-ए में जनपद भर से कुल 9066 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 8995 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 71 छात्र अनुपस्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.