नई दिल्ली, जुलाई 18 -- NEET UG Topper : नीट यूजी 2026 में हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले अभिलाष ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 11 हासिल कर देशभर में शानदार मिसाल कायम की है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पल्लू कस्बे के रहने वाले अभिलाष के पिता किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सीकर में रहकर कोचिंग की और बेतरीन सफलता प्राप्त की। अभिलाष ने 720 में से 705 नंबर हासिल किए हैं। अभिलाष ने बताया कि उनकी बीते वर्ष 12वीं के साथ नीट परीक्षा देने की योजना थी, लेकिन उम्र कम होने के कारण एग्जाम नहीं दे पाए थे। ऐसे में एक साल का ड्रॉप लेकर इस वर्ष पहली बार नीट दिया और कामयाबी हासिल की।परीक्षा रद्द होने से लगा था झटका 3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द होने से अभिलाष को गहरी निराशा हुई थी लेकिन उन्होंने हताशा को खुद पर हावी नहीं होने...