गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में शुक्रवार को सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका आयोजन मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर सुनीता दयाल शामिल होंगी। इसका आयोजन जिला प्रशासन और रामराग लोक संस्कृति संस्थान द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में गायिका अनन्या सिंह मिशन शक्ति को समर्पित गीतों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.