गाजीपुर, अप्रैल 10 -- सैदपुर। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत हिंदी प्रवक्ता लक्ष्मी राम के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश नारायण राय ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की धुरी होता है और छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा देना भी जरूरी है। कार्यक्रम में तुंगनाथ पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सनद कुमार पांडेय और संचालन अरविंद कुमार सिंह किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...