हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किए गए पत्रकार
गंगापार, मई 30 -- सैदाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उतरांव थाने में स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। इस मौके पर आधा दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। वह निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाकर समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। समाज में शिक्षक व पत्रकारों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.